khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की चौथी किस्त 70 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी गई है। जिसका स्टेटस आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट mahtarivandan.cgstate.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। महतारी वंदन योजना जो महिलाएं इस योजना की हितग्राही हैं और योग्यताओं को पूरा करती हैं उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अब तक इस योजना के तहत 3 किस्तें प्रदान की जा चुकी है। आपको भी इस योजना का लाभ मिल रहा है तो आप Mahatari Vandan Yojana 4th Installment का पूरा स्टेटस घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

