khabarworld24.-रायपुर/बंगाल । पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों की मौत हुई है। सीएम विष्णुदेव साय ने दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, चक्रवात रेमल के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल समेत कई पूर्वी राज्यों में भारी बारिश और भूस्खलन से कई लोगों के निधन व घायल होने का दुःखद समाचार मिला है। आपदाओं से प्रभावित हुए सभी आमजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
उत्तर बंगाल में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं. तीस्ता नदी में भी जलस्तर बढ़ गया है। लेकिन बंगाल में माॅनसून कब आयेगा, इसे लेकर मौसम विभाग कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। बंगाल में जून के पहले सप्ताह में अमूमन माॅनसून का आगमन होता है। देश के बाकी हिस्सों में माॅनसून के आने के बाद ही बंगाल में माॅनसून के प्रवेश को लेकर कुछ कहा जा सकता है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

