khabarworld24.-रायपुर । निगम स्वास्थ्य अमले ने रात कटोरा तालाब चौक क्षेत्र की दुकानों सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां एक जूस सेंटर में भारी गंदगी पाए जाने पर सीलबंद किया। चौक क्षेत्र की 13 अन्य दुकानों में भी गंदगी मिलने पर संचालकों से कुल 13100 रूपये जुर्माना लेकर उन्हें भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी। सभी दुकानदारों को अपनी दुकान का गीला एवं सूखा कचरा पृथक – पृथक डस्टबिन में रखकर सफाई वाहन में प्रतिदिन देने कहा।
चुनाव आचार संहिता हटते ही संबलपुर पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। यातायात महासंघ ने 10 जून से छत्तीसगढ़ से बसें ओड़िशा भेजना बंद कर वहां की बसों को बार्डर पर रोककर लौटाने का फैसला किया। अभी ओड़िशा के आपरेटर कर रहे हैं। अपर परिवहन आयुक्त आईपीएस डी रविशंकर ने कहा कि ओड़िशा के बस आपरेटर्स यहां से जाने वाली बसों से यात्रियों को उतार रहे हैं, यह आपत्तिजनक और गंभीर विषय है। इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन पूरी तरह यहां के बस आपरेटर्स के साथ है। यातायात महासंघ ओड़िशा की बसों को लेकर टैक्स और सीटिंग वगैरह में गंभीर खामियों की लगातार शिकायतें कर रहा है। ओड़िशा की बसों की जांच में शिकायतें सही पाई जा रही हैं और कई बसों के बड़े चालान किए गए हैं। यह जांच जारी रहेगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

