khabarworld24.-जगदलपुर । बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ अन्य प्रदेश के दूसरे थानों में भी धोखाधड़ी के मामले पूर्व में दर्ज है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने शहर के 4 लोगों से नौकरी लगाने को लेकर 11 लाख 39 रुपये ठग लिया. आरोपी अपने आप को मंत्रालय नवापारा रायपुर का अधिकारी होना बताकर सभी को स्वास्थ्य विभाग में सहायक मार्शल के पद और बस्तर फाईटर में नौकरी लगाने का झांसा दिया. जिसके बाद आरोपी ने तीन प्रार्थियों से 10 लाख 19 हजार रूपये फोनपे के माध्यम से लिया है. वहीं युवती आशा लता कुरें को रेगुलर नर्सिंग का नौकरी लगवाने को लेकर 75 हजार रूपये फोनपे और नगदी रकम 45 हाजर रूपये कुल 1 लाख 20 हजार रूपये लिया. चारों से पैसे लेने के बाद भी आरोपी कमल सोनवानी ने नौकरी नहीं लगवाया. नौकरी नहीं लगने पर जब प्रार्थीया ने उससे पैसे मांगे तो उसने पैसा नहीं दिया. जिसके बाद थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

