khabarworld24.-दुर्ग । भिलाई में एक 55 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नातिन के बर्थडे के लिए केक लेने गया था, लेकिन झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय सिंह निवासी पावर हाउस नंदिनी रोड निवासी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जयसिंह की पत्नी सुपेला अस्पताल पहुंची। पत्नी पार्वती (50) ने बताया कि जयसिंह सेक्टर 6 में मोची की दुकान चलाता था। उसके तीन बेटी और एक बेटा है। एक दिन पहले उसकी कुछ तबीयत ठीक नहीं थी। शुक्रवार को उसकी बेटी के बेटी (नातिन) का जन्म दिन था। पत्नी ने बताया कि जयसिंह बोला था कि वह नातिन के लिए बर्थडे केक लाने जा रहा है। इस पर पार्वती ने उसे कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। गर्मी भी बहुत अधिक है। घर में आराम करो। जयसिंह बोला कि वो कुछ देर में वापस आ जाएगा। घर से निकला जयसिंह जब घर नहीं लौटा परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान खुर्सीपार गेट के पास स्थित झाड़ियों में एक युवक का शव मिला।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

