khabarworld24.-रायपुर । छत्तीसगढ़ में आज भी कई इलाके लू की चपेट में हैं। नौतपा के छठवें दिन यानी गुरुवार को प्रदेश में कई प्रमुख शहरों में हीटवेव का असर दिखा दिया। इस दौरान बिलासपुर में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। इस सीजन में 30 मई को रायपुर बेहद गर्म रहा। दोपहर में तापमान रिकॉर्ड 46.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह पिछले एक दशक का सबसे गर्म दिन रहा है। आज प्रदेश के 16 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए लू का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में गिरावट होगी। मौसम विज्ञानी डाॅ. गायत्री वाणी कांचिभ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कुछ जगहों पर लू चलने की संभावना है। शाम और रात में तेज अंधड़ और बिजली चमकने की संभावना है। रायपुर में आज दोपहर का तापमान 46 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं रात में भी पारा 32 डिग्री के आसपास रहेगा।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

