khabarworld24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर का ऐतिहासिक कालेज मैदान शराबखोरी का अड्डा बनता जा रहा है। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों ने बुधवार सुबह यहां अभियान चलाया तो कुछ ही घंटों में यहां शराब की बोतलों से 22 बोरे भर गए। शराब की बोतलों से भरे बोरियों को एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों को नवापारा स्थित ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन (एसएलआरएम) केंद्र में पहुंचा दिया। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों ने उम्मीद जताई है कि कालेज मैदान में खुलेआम शराबखोरी के विरुद्ध पुलिस अब प्रभावी कार्रवाई करेगी। दरअसल कालेज मैदान में पैदल घूमने वाले पिछले कुछ समय से परेशान थे। वाकिंग ट्रैक और उसके आसपास शराब की खाली बोतलों को फेंका जा रहा था। टूटे बोतल और कांच से खतरा भी रहता था। एनसीसी के पूर्व छात्र सैनिकों को जब इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने कालेज मैदान क्षेत्र से शराब की बोतलों को हटाने का निर्णय लिया। बुधवार सुबह पूर्व छात्र सैनिक राकेश तिवारी, नवनीत त्रिपाठी, संजीव तिवारी, सुभाष राय, अजय तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, एसके शेषाद्रि, संजय गोड़े, राजेश अग्रवाल लिली, संजय सिंह,राजीव पाठक, ग्रुप की सबसे छोटी सदस्य दृष्टि(धीरा) कालेज मैदान पहुंचे।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

