khabarworld24.- भिलाई। कम समय में रकम को दोगुने से ज्यादा करने की लालसा में बीएसपी का पूर्व अधिकारी और चंदूलाल मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग की एचओडी कुल 1.84 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम गवां बैठे। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. लिपी चक्रवर्ती क्रिप्टो करंसी में निवेश के झांसे में आई थी। साइबर ठगों के कहने पर उनके खाते में अलग-अलग माध्यम से 58 लाख 43 हजार 900 रुपए की रकम ट्रांसफर कर दी। जबकि सुपेला थाना अंतर्गत रहने वाले रिटायर्ड बीएसपी अधिकारी प्रलेस शांति बसू महीनेभर में आरोपियों को 1 करोड़ 26 लाख 22 हजार रुपए थमा बैठे। दोनों प्रकरण में पुलिस ने धारा 420 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
सुपेला थाना पुलिस ने मामले में सूर्य विहार कॉलोनी निवासी प्रलेस शांति बसू ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी बीएसपी के रिटायर्ड अधिकारी हैं। उन्हें पिछले महीने आरोपियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया और शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर रकम को 500 गुना करने का वादा किया। आरोपियों की बातों में उसके लिकं पर एप डाउनलोड करके खाते में करीब महीनेभर तक रकम डालते रहे। धीरे-धीरे इनवेस्ट की रकम एक करोड़ से भी ज्यादा होने पर भी आरोपी उनके पैसे की डिमांड करते रहे। इस पर उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास होने लगा। लेकिन तक पर प्रार्थी 1.26 करोड़ रुपए से भी ज्यादा की रकम आरोपियों तक पहुंचा सके हैं। आरोपियों ने सप्ताहभर पहले क्रिप्ट में निवेश के लिए भेजा लिंक थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि मामले में हॉस्पिटल सेक्टर निवासी डॉ. लिपी चक्रवर्ती (46 वर्ष) ने शिकायत दर्ज कराई थी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

