खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड अंर्तगत ग्राम राजनगर निवासी युवक रमेश लहरे ने चाकू दिखाकर ठेकेदार को गाली गलौच व धमकी देने पर प्रार्थी ठेकेदार लक्ष्मण राम ने थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराया रिर्पोट पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक रमेश लहरे को पकड़कर पुछताछ में जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद कर, गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध आज शुक्रवार को कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लक्ष्मण राम नगवाडा पिता रेखाराम नगवाडा थाना चितावा जिला नागौर राजस्थान हाल-तिलक नगर धरमपुरा 02 जगदलपुर, ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि टाईल्स लगाने का ठेका का काम करता हॅू, । मेरे साथ काम करने वाले रमेश लहरे निवासी राजनगर, जो सप्ताह में दो दिन काम पर नहीं आने से दो दिन का पेमेंट काट कर दिया, तो रमेश लहरे कुछ देर बाद एक बडा चाकू लेकर वापस आया और मुझे कम पैसा दिया है, चाकू दिखाकर तुझे जान से मार दुंगा कहकर, गंदी-गंदी अश्लील गाली गलौच कराने लगा। प्रार्थी के रिपोर्ट पर रमेश लहरे के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर सूचना के आधार पर आरोपी रमेश लहरे को गिरफ्तार किया गया।

