खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना फरसगांव पुलिस एवं सायबर सेल को मुखबीर के सूचना प्राप्त हुआ कि रायपुर से जगदलपुर की और एक मारूति सिल्वर कलर कार क्रमांक सी.जी. 07 एल.एम. 6400 में अत्यधिक मात्रा में शराब भरकर दो व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है, उक्त वाहन केशकाल की ओर से आ रही है जो कुछ ही समय में फरसगांव पहुंचने वाली है।
मुखबीर सूचना पर केशकाल की ओर एक मारूति सिल्वर कलर कार क्रमांक सी.जी. 07 एल.एम. 6400 बडेडोंगर तिराहा हनुमान मंदिर के सामने एन.एच 30 फरसगांव के रोककर उक्त वाहन में दो व्यक्ति सविन्दर सिंग पिता हरबंस सिंग साकिन भिलाई जिला दुर्ग एवं रंजित सिंह पिता अमरपाल सिंह साकिन सुपेला मिलाई जिला दुर्ग के कब्जे से गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कुल 39 पेटी जुमला मात्रा 351 लीटर गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब कीमती 263250 रूपये, कार, 02 नग मोबाईल, एक पर्स जिसमें एक एटीएम कार्ड बरामद किया गया। आरोपी सविन्दर सिंग, रंजित सिह का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश साहू थाना प्रभारी फरसगांव, सायबर सेल प्रभारी शशीभूषण पटेल, सउनि. दिनेश डहरिया, प्र.आर. अजय बघेल, आरक्षक चन्दन यादव, बीजू यादव, अजय देवांगन, संतोष कोडोपी, विष्णु प्रसाद, बीरजू शोरी, थाना फरसगांव के सउनि. पिताम्बर कठार, आरक्षक कृष्ण कुमार सेठिया, कृष्ण कुमार सोनवानी, आरक्षक अजरंग बघेल, आरक्षक घनश्याम यादव का योगदान रहा।

