खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए पुलिस ने ‘हेलमेट बैंक’ के नाम से नई पहल की शुरुआत की है। इसके तहत बाइक सवारों को आईडी कार्ड दिखाने पर हेलमेट दिया जाएगा, जिसे यात्रा पूरी करने के बाद बाइकर्स को 24 घंटे के अंदर वापस बैंक में जमा करना होगा। इससे लोगों को आसानी से हेलमेट मिल जाएगी और सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे।
जानकारी के मुताबिक, इसकी शुरुआत एसपी रजनेश सिंह ने चकरभाटा थाने से की है। बुधवार की शाम एसपी रजनेश सिंह ने हेलमेट बैंक के उद्घाटन अवसर पर कहा कि अब कोई भी व्यक्ति अपनी यात्रा के दौरान अपना परिचय पत्र दिखाकर इस बैंक से हेलमेट ले सकेंगे। उन्हें हेलमेट निशुल्क दिया जाएगा।

