खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली में पीड़िता ने दुष्कर्म के आरोपी पंकज जैन के विरूद्ध डरा धमकाकर, जबरदस्ती दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाने पर पुलिस के द्वारा गंभीरता से विशेष रूची लेकर संवेदनशीलता पूर्वक आरोपी पंकज जैन के पतासाजी हेतु एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक्र महेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोसले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली सुरेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी पंकज जैन का पता तलाश कर, हिरासत में लेकर पूछताछ में आरोपी के अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर, कार्यवाही उपरांत आज सोमवार को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया गया।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला संबंधी अपराधों में बस्तर पुलिस के द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर, जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी पंकज जैन के विरूद्ध पीड़िता ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इनकी सहेली के माध्यम से पंकज जैन के साथ परिचय हुआ था, वह इस दौरान कम्प्युटर क्लास की पढाई कर रही थी। घर दुर होने से किराया का मकान तलाश कर रही थी। तब पंकज जैन मुझे मेरा घर खाली है किराये पर रह जाओ, बोला तब मैं अपने माता पिता के सहमति से किराये के मकान में रह रही थी, 20 जनवरी 2024 को रात में मैं पढाई कर रही थी तभी पंकज जैन मेरे किराये के मकान में जबरदस्ती मेरे पास आकर बैठा और तुम मुझे अच्छी लगती हो मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं बोला तब मेरे मना करने के बावजूद भी पंकज जैन मेरे साथ जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया, और इसके बारे में माता पिता को बताउंगी कहने पर मुझे जान से मार दुंगा कहकर, मारपीट करता है, मुझे डराता धमकाता है, कि रिपोर्ट पर आरोपी पंकज जैन के खिलाफ थाना कोतवाली जगदलपुर में अप.क्र.217/2024 धारा 376(2)(एन),323,506 भादवि कायम कर अनुसंधान में लिया गया।

