खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले में जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन खाई में जा गिरी, इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है, वहीं 7 घायल बताए जा रहे है।पिकअप वाहन में 35 से 40 महिला पुरुष सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। गांव में पसरा मातम, कुकदूर थाना का मामला।
मिली जानकारी के अनुसार, जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहें बैगा आदिवासियों की पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फिट गढ्ढे में जा गिरी, इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 7 घायल है। सभी लोग सेमहारा गांव के निवासी है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजवा दिया है।

