खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में पीएमश्री विद्यालय के बच्चों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 20 मई तक सात दिवसीय आवासीय ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिसमें अलग-अलग विधाओं के साथ प्रतिदिन बच्चों के आवास स्थल एकलव्य 250 सीटर आवासीय विद्यालय में ईश्वर दयाल साहु रामेश्वर राव, शिवचरण साहू द्वारा बालक छात्रावास में संजय ठाकुर, गुलेन पटेल, चंद्रकांत ठाकुर जीवन पांडे एवं बालिका छात्रावास में हेमलता झा, रतनी नरेटी, दीपमाला वैष्णव, नमिता, द्वारा प्रातःकाल में योग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों के मनोरंजन हेतु उन्हें किशोर सिनेमा में फ़िल्म दिखाई गई।ग्रामीण परिवेश के कई बच्चों ने पहली बार टॉकीज में फ़िल्म देखकर प्रसन्नता व्यक्त किया।
ग्रीष्मकालीन शिविर में बच्चों में देशहित सामाजिक चेतना तनाव रहित स्वस्थ्य जीवन शैली और जनकल्याण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से योगआसन ध्यान प्राणायाम और आध्यात्मिकता को दिनचर्या में अपनाने की जानकारी दिया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों के मनोरंजन हेतु उन्हें किशोर सिनेमा में फ़िल्म दिखाई गई। ग्रामीण परिवेश के कई बच्चों ने पहली बार टॉकीज में फ़िल्म देखी जिसमें गोलवंड के 09वीं कक्षा के राकेश ने बताया कि उसने बचपन से टॉकीज,थियेटर और फिल्मों के संबंध में अपने गांव के बड़ों से सिर्फ किस्से सुने थे। जब उन्हें स्वयं टॉकीज आने का मौका मिला तो उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। अब वो भी अपने गांव में जा कर ग्रीष्मकालीन शिविर में विभिन्न कलाओं की जानकारी के साथ टॉकीज में फ़िल्म देखने का अपना अनुभव साझा कर सकेगें जिसकी उसे बहुत खुशी हो रही थी।
उल्लेखनीय है की इस शिविर में ड्रामा एवं नाटक विधा की भी बारीकियां सामाजिक कुरीतियां को दूर करने वालें विषयक प्ले को शामिल कर सिखाई जा रही है।फ़िल्म देख कर आये सभी बच्चों में एक अलग अनुभव प्राप्त होने का उत्साह दिखाई दे रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों के कई बच्चों ने जीवन में पहली बार टॉकीज में फ़िल्म देखी थी जिसका रोमांच उनके चेहरे की खुशी में झलक रहा था। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पांडे एवं निर्मल शार्दूल के देख-रेख में किया गया।

