खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट में प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक पुत्री जो सुई खरीदने दुकान गई थी, उसे दुकान के पास आरोपी आनंद नाग ने गन्दी नियत से पीड़िता के पीठ को छुआ जिससे नाबालिक पीड़िता काफ़ी डरी हुई हैं।
प्रार्थीया की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप कोशले के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में उनि. अरुण मरकाम, सउनि. छुबी ठाकुर, आर. झलकु, विजय तिर्की, कामदेव आदि की टीम गठित कर उपरोक्त आरोपी आनंद नाग पिता कमलोचन नाग निवासी मेटगुडा को भादवि. एवं पक्सो एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु आज शनिवार को न्यायालय रवाना कर दिया गया है।

