“व्याख्यान द्वारा सूर्यांश विद्यापीठ के प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए किया प्रेरित “
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों को 16 मई 2024 को संबोधित करते हुए उक्त कथन वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रधान ने कही। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास और दृढ़ परिश्रम सफलता की कुंजी है। जो प्रशिक्षणार्थी जितना मन लगाकर कर अध्ययन करता है उतना ही बेहतर परिणाम लाता है। धैर्य धारण कर निरंतर मेहनत से सफलता प्राप्त होती है। कार्यक्रम में लोकनाथ ताम्रकार, गणेश राम जांगड़े, तीज राम बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता लोकनाथ ताम्रकार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर गणेश राम जांगड़े एवं तीज राम बंसल ने भी प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शित किया गया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रो. गोवर्धन प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि आगंतुकों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शित एवं प्रेरित किया गया। सूर्यांश प्रांगण में अध्ययनरत विद्यार्थी ने समस्त आगंतुकों का पुष्पगुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर नवीन सरवन, देवेंद्र पंकज , रमेश सूर्यवंशी , कुलेश कुमार, सुरेंद्र सूर्या, सरदेश कुमार लदेर, नीरज परिहार , सुधा खरसन, श्रुति खरसन, खुशबू नाज सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि 13 जनवरी 2024 से “पुलिस भर्ती पूर्व प्रशिक्षण” का शुरुआत हुआ है जिसमें प्रतिदिन शारीरिक दक्षता के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा निरंतर अभ्यास एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका लाभ स्थानीय प्रतिभागियों के साथ अन्य जिलों के प्रतिभागी ले रहे हैं। प्रशिक्षणार्थियों के लिए नि: शुल्क आवासीय व्यवस्था उपलब्ध कराया गया है। सूर्यांश कैरियर अकादमी, सूर्यांश विद्यापीठ सिवनी (नैला) द्वारा वर्ष भर राज्य सेवा परीक्षा, संघ लोक सेवा आयोग, व्यापम, रेल्वे, कर्मचारी चयन आयोग, इंजीनियरिंग, नीट, जे.ई. ई. सहित विभिन्न परीक्षाओं के लिए नि: शुल्क तैयारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है जिसमें प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर विद्यार्थी विभिन्न पदों पर निरंतर चयनित हो रहे हैं। इस वर्ष कुछ प्रतिभागियों का चयन छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2023 के मुख्य परीक्षा के लिए भी हुआ जो मई-जून में आयोजित मुख्य परीक्षा में सहभागिता करेंगे।

