khabarworld24.-राजनांदगांव। बाजार अतरिया में सडक़ दुर्घटना में बाइक सवार दो नाबालिग छात्र की मौत हो गई। मृतक में एक बाजार अतरिया का रहने वाला है, वहीं दूसरा पास के गांव का निवासी है। हादसे के बाद गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए खैरागढ़ पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 9 बजे एक बाईक पर अमृत वर्मा और मयंक वर्मा (दोनों नाबालिग) खैरागढ़ रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान सामने एक बस चल रही थी। बस को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवारों की नजर सामने से आ रही ट्रक पर नहीं पड़ी और अनियंत्रित होकर उसकी बाईक सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया गया कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान एक विद्युत पोल भी ट्रक की ठोकर से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव फैलने की आशंका के चलते पुलिस बल मौके पर भेजा गया। किसी तरह स्थिति पर पुलिस ने काबू किया। ऐसी जानकारी है कि दोनों मृतक 10वीं के छात्र थे।एएसपी नेहा पांडे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

