खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में पत्रकार रईस अहमद का शव घर से कुछ दूरी पर खून से लथपथ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मनेंद्रगढ़ एसपी चंद्र मोहन सिंह और अंबिकापुर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है, आशंका है कि घर में ही युवक की हत्या कर शव को फेंका गया है। फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुँच कर सैंपल लेकर जाँच कर रही है।
वही मनेन्द्रगढ़ सीटी कोतवाली पुलिस मृतक पत्रकार की पत्नी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को अपराध के संबंध में कुछ सुराग मिले है। अपराधियों गिरफ्तार करने के लिए दूसरे राज्य के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक जल्दी ही अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। फ़िलहाल शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।

