खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के इंद्रावती नदी पार बोड़गा गांव में बड़ा हादसा हो गया है, यहां खेत में पड़े UBGL (बेरेल ग्रेनेड लांचर) फटने से उसके चपेट में आकर दो बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेत में खेल रहे थे। इस दौरान खेत में पड़ा था जिंदा UBGL फट गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और आनन-फानन में बच्चों के शव लेकर भैरमगढ़ ले जाया गया।

