khabarworld24.-रायपुर। रायपुर में 15 मई की शाम शहर की 6 टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। भाठागांव स्थित 47.5 एमएलडी क्षमता के फिल्टर प्लांट के पुराने प्लांट की रॉ वॉटर पाइपलाइन को नई 80 एमएलडी रॉ वाटर पाइपलाइन से इंटरकनेक्शन का काम किया जाना है। इसके कारण बुधवार की सुबह पानी सप्लाई की जाएगी इसके बाद शाम को पानी की सप्लाई नहीं होगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि, काम के दौरान 10 घंटे का शटडाउन रहेगा। काम पूरा होने के बाद 16 मई की सुबह से फिर से पानी की सप्लाई शुरू होगी।
निगम अधिकारियों ने बताया कि, पाइप लाइन के इंटरकनेक्शन के कारण बैरन बाजार पुरानी टंकी, बैरन बाजार नई पानी टंकी, देवेन्द्र नगर नई और पुरानी पानी टंकी, संजय नगर और महापौर निवास स्थित टंकी से पानी की सप्लाई नहीं होगी। इससे करीब 50 हजार लोग प्रभावित होंगे। नगर निगम जल विभाग के अध्यक्ष सतनाम सिंह पनाग ने बताया कि, पाइप लाइन की मरम्मत के काम से शहर की लगभग सभी टंकियों से पानी की सप्लाई प्रभावित होगी। हमारी कोशिश रहेगी कि समय से पहले काम को पूरा कर लिया जाए। इस दौरान पानी की ऑप्शनल सप्लाई जारी रहेगी। इसके लिए टैंकर से पानी की सप्लाई की जाएगी।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

