khabarworld24.-रायपुर। देशभर में आज चौथे पर 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। आज यानी 13 मई को आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार , झारखंड, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर सीट पर मतदान जारी है। मध्यप्रदेश की भी 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं, 4 जून को मतो की गणना होगी। इधर छत्तीसगढ़ में मतदान पूर्ण होने के बाद भी बीजेपी और कांग्रेस के बीच बयानबाजी का सिलसिला जारी है। डिप्टी सीएम के 4 जून के बाद कांग्रेसी ढूंढे नहीं मिलेंगे वाले बयान पर कांग्रेस के दिग्गज बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। वहीं अब साव के बयान पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया का बयान सामने आया है। शिव डहरिया ने कहा, कि डिप्टी सीएम अरुण साव मुगालते में हैं। सत्ता के दम में चुनाव लड़ अनर्गल बात कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में BJP नेता धरातल में बात करें।
Trending
- मुख्यमंत्री सेवा सेतु बना सहारा: नाम परिवर्तन की प्रक्रिया हुई आसान, छात्रा की जेईई परीक्षा की राह हुई सुगम
- ऑनलाइन टोकन सुविधा से महिला किसानों को भी मिल रही सहूलियत, धान खरीदी बनी आसान
- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से कंचन तिवारी को मिला आर्थिक संबल, मातृत्व के सफर में बनी मददगार
- ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 85 किलो गांजे समेत 71.67 लाख रुपये का माल जब्त; महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार
- इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना
- जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति
- उड़ीसा में सक्रिय दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण
- बड़ेपल्ली के जंगल में माओवादी डम्प से 39 लाख 77 हजार रुपये नगद बरामद

