Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    June 26, 2026

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
    • सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
    • पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
    • औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
    • ​मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
    • मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
    • बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ भव्य स्वागत
    रायपुर

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

    adminBy adminFebruary 8, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी जन्म से ओबीसी नहीं, बल्कि कागज़ी ओबीसी हैं- राहुल गांधी

    11 फरवरी को रायगढ़ से शुरू होगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा 26वें दिन छत्तीसगढ़ पहुंची। इस दौरान उड़ीसा छत्तीसगढ़ सीमा में ध्वज हस्तांतरण समारोह संपन्न हुआ। उड़ीसा कांग्रेस के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शरद पटनायक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज को राष्ट्रध्वज सौंपे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छत्तीसगढ़ में भव्य स्वागत हुआ। हजारों की तादाद में कार्यकर्ता और आम जनता राहुल गांधी को सुनने के लिए इकट्ठा हुए। ध्वज हस्तांतरण के पश्चात भारत जोड़ो न्याय यात्रा की 2 दिन का विश्राम होगा। विश्राम के पश्चात पुनः भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 फरवरी को रायगढ़ से शुरू होगी जिसका समापन 14 फरवरी को अंबिकापुर में होगा। उड़ीसा के रेंगापाली में आयोजित आमसभा में भारी जनसमूह की मौजूदगी में ध्वज हस्तांतरण समारोह के दौरान मंच पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव, सह प्रभारी सचिव विजय जांगिड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री गण ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया, जय सिंह अग्रवाल पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल, सांसद ज्योत्सना महंत, सहित प्रदेश के पदाधिकारी सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सभी मोर्चा प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारीगण एवं जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षगण पदाधिकारी गण एवं आम जनता उपस्थित थे।

    इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ में ’भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर जोरदार हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं। नरेंद्र मोदी सामान्य जाति में पैदा हुए और उनकी जाति को गुजरात की बीजेपी सरकार ने वर्ष 2000 में ओबीसी घोषित किया। इस प्रकार मोदी जन्म से नहीं, बल्कि कागज़ी ओबीसी हैं। वह अपने जन्म के पांच दशक बाद तक ओबीसी नहीं थे। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में आज भयंकर सामाजिक अन्याय हो रहा है। जनता जीएसटी देती है और फायदा अडानी जैसे लोग उठाते हैं। देश में करीब 50 प्रतिशत ओबीसी, 15 प्रतिशत दलित, आठ प्रतिशत आदिवासी हैं। ये आबादी कुल 73 प्रतिशत है। मगर इन वर्गों को कुछ नहीं दिया जा रहा, तो भारत कैसे जुड़ सकता है। नरेंद्र मोदी जी संसद में कहते हैं कि ओबीसी वर्ग को भागीदारी की क्या जरूरत है। हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो ओबीसी है। सच्चाई यह है कि नरेंद्र मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, उन्हें ओबीसी गुजरात की बीजेपी सरकार ने बनाया है। नरेंद्र मोदी सामान्य जाति में पैदा हुए और उनकी जाति को बीजेपी सरकार ने साल 2000 में ओबीसी घोषित किया था। मोदी किसी ओबीसी से गले नहीं मिलते, किसी किसान और मजदूर का हाथ नहीं पकड़ते। मोदी सिर्फ अडानी का हाथ पकड़ते हैं। पीएम मोदी कभी जाति जनगणना नहीं करेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी पूरे देश से झूठ बोल रहे हैं। मोदी ओबीसी पैदा नहीं हुए, वह सामान्य जाति के हैं। मोदी ओबीसी वर्ग को झूठ बोल रहे हैं, बेवकूफ बना रहे हैं। जातिगत गिनती कांग्रेस ही करके दिखाएगी।

    राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब उन्होंने जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की बात की तो प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश में सिर्फ दो जातियां अमीर और गरीब हैं। अगर दो जातियां हैं तो मोदी क्या हैं। मोदी गरीब तो हैं नहीं। मोदी करोड़ों का सूट पहनते हैं। दिन में कई बार कपड़े बदलते हैं, फिर झूठ बोलते हैं कि ओबीसी वर्ग से हूँ। प्रधानमंत्री मोदी का वेतन प्रति माह एक लाख साठ हजार रूपये है और वह तीन सूट हर रोज बदल रहे हैं। एक सूट दो-तीन लाख रुपये की कीमत का है। मोदी महीने में दो तीन करोड़ रुपये के सूट पहन रहे हैं। इसका पैसा कहाँ से आ रहा है।

    बेरोजगारी और महंगाई का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अडानी की मदद करने के लिए जीएसटी और नोटबंदी लागू कर छोटे एवं मध्यम व्यवसायों को खत्म कर दिया। देश के युवाओं को रोजगार नहीं मिल सकता है। हिंदुस्तान के बड़े-बड़े उद्योगपति चीन से माल खरीदकर जनता को बेचते हैं। इससे चीन का पैसा बनता है, रोजगार चीन के युवाओं को मिलता है। महंगाई बढ़ती है तो परेशानी जनता को होती है, अडानी और मोदी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यानी जनता पर आर्थिक अन्याय हो रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    जैविक सब्जी के उत्पादन और एप्पल की खेती से बनाई नई पहचान

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से जशपुर की महिलाएं बनेंगी ‘ड्रोन दीदी’

    June 26, 2026

    आवास निर्माण तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में भी प्रदेश के विकास को देगा नई गति : मुख्यमंत्री साय

    June 26, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,160

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,364

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,249
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    By Khabar WorldJune 26, 20262

    राजनांदगांव में बड़ा हादसा, एक मेडिकल कॉलेज रेफर, दूसरे की ICU में जिंदगी की जंग;…

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल

    June 26, 2026

    सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा

    June 26, 2026

    पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी

    June 26, 2026

    औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

    June 26, 2026

    ​मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    June 26, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.