खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-बिलासपुर। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है, हाइकोर्ट ने विधायक को नोटिस जारी किया है, यह नोटिस एक चुनाव याचिका को लेकर भेजा है। ये याचिका BJP पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने अधिवक्ता शैलेन्द्र शुक्ला और देवाशीष तिवारी के जरिए लगाई है।
विधायक देवेंद्र यादव की सुपारी निकली, इंस्टाग्राम में मिली हत्या के षड्यंत्र की जानकारी दायर याचिका में देवेंद्र यादव के निर्वाचन हलफनामे में संपत्ति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं आपराधिक मामले छिपाए गए हैं। इसी आधार पर उनके निर्वाचन को चुनौती दी गई है। वहीँ 20 मार्च को इस मामले की अगली सुनवाई होगी।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि आपराधिक मामलों और संपत्ति की जानकारी को दबाया जाना जन प्रतिनिधि कानून, 1951 के प्रावधानों का उल्लंघन है, जिससे उम्मीदवार का निर्वाचन अवैध हो जाता है।

