खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 11 बजे विधानसभा पहुंचेंगे। आज छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन। मुख्यमंत्री, खाद्यमंत्री, महिला बाल विभाग से संबंधित प्रश्न प्रश्नकाल में लगे।
प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर सदन में चर्चा के दौरान हंगामे के आसार। विपक्ष ने सरकार को घेरने की बनाई रणनीति। मुख्यमंत्री छग राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन पटल पर रखेंगे। भाजपा के वरिष्ठ विधायक पुन्नू लाल मोहले मुंगेली विधानसभा की जर्जर सड़कों को लेकर ध्यानाकर्षित करेंगे।

