खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रमन सिंह के पितातुल्य ससुर शिव शरण सिंह का देहात हो गया इस घटना की जानकारी रमन सिंह ने खुद ट्विटर से मिली है।
रमन सिंह ने लिखा कि- आज मेरे पितातुल्य ससुर जी पूज्यनीय श्री शिव शरण सिंह जी के देहांत से मन व्यथित है। आदरणीय शिव शरण जी पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती थे, आज अचानक परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य को खोना हृदयविदारक है, प्रभु श्री राम उन्हें श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

