खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं त्यों-त्यों नए राजनीतिक समीकरण बन और बदल रहे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। इस मुलाकात के बाद अचानक आचार्य प्रमोद कृष्णम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (X) पर ट्रेंड होने लगे। इस मुलाकात के बाद आचार्य प्रमोद की पोस्ट का जवाब देते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने पीएम मोदी को 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सम्भल में आयोजित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया है।पीएम मोदी को आमंत्रण देने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ‘एक्स’ पर लिखे एक पोस्ट में लिखा कि ‘मुझे 19 फरवरी को होने वाले श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसे स्वीकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।आचार्य प्रमोद कृष्णम की इस पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने लिखा, ‘आस्था और भक्ति से जुड़े इस पवित्र अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आमंत्रण देने के लिए आपका हृदय से आभार आचार्य प्रमोद जी।बता दें कि आचार्य प्रमोद कृष्णम पिछले कुछ समय से लगातार कांग्रेस से अलग स्टैंड ले रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भी कांग्रेस के रुख पर तंज कसते हुए उनके बयान सामने आए थे। उन्होंने रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस नेताओं के शामिल नहीं होने के फैसले की भी निंदा की थी। अब श्री कल्कि धाम के शिलान्यास के आमंत्रण के बहाने पीएम मोदी से आचार्य प्रामोद कृष्णम की मुलाकात के बाद एक बार फिर अटकलों का सिलसिला शुरू हो गया है। इस मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहें है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

