खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में खनिज विभाग के उडनदस्ता दल प्रभारी उत्तम प्रसाद खूँटे, सहायक उडनदस्ता दल प्रभारी पी.डी. जाडे एवं टीम द्वारा जिला जांजगीर-चांपा के चांपा, बिरगहनी, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण करने वाले वाहनों, स्थानों का औचक जांच किया गया।
खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि जांच के दौरान जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोगहापारा से 02 स्थानों पर 02 नग 210 चैन माउंटेन, 01 जेसीबी एवं 06 हाईवा खनिज रेत के अवैध उत्खनन कार्य में संलिप्त पाया गया जिसे जप्त कर अवैध उत्खनन का 02 प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके साथ ही अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 02 प्रकरण (2 हाईवा) खनिज कोयला के 02 प्रकरण ( 1 ट्रक, 01 हाईवा ) तथा खनिज चूना पत्थर के 01 प्रकरण (1 हाईवा) करते पाया गया जिसे जप्त कर अवैध परिवहन के कुल 05 प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन करने वाले कुल 14 वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा

