खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। हैदराबाद में आयोजित इंटरनेशनल कराटे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने 18 गोल्ड मेडल जीत कर पूरे विश्व में भारत सहित छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आज कलेक्टोरेट कार्यालय में कलेक्टर आकाश छिकारा सहित पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, जांजगीर विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू मौके पर मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित करते हुए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।
कराटे एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चाम्पा के उपाध्यक्ष मुरली नायर ने बताया कि हैदराबाद में वर्ल्ड नाकायामा सोतो कांन कराते के तत्वावधान में द्वितीय वर्ष सेकंड इंटरनेशनल ओपन इनविटेशन मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2024 का आयोजन 28 जनवरी 2024 को आयोजित किया गया था। छत्तीसगढ़ कराते एसोसिएशन ऑफ जांजगीर चाम्पा के अध्यक्ष रामू भैना उपाध्यक्ष के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया था, जिसमे कविता कश्यप, ममता कौशिक, छाया कौशिक, नायर, ज्योति भारद्वाज, रितिका कुर्रे, तमन्ना पटेल, गजरा निषाद, अमन नामदेव, भुवन भैना, आशुतोष नायर, दीपेंद्र यादव, अविनाश यादव, सौनक राणा, निमेश साहू सम्मिलित हुए।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा

