खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में बीजापुर सीमा पर माड़ इलाके में पुलिस टीम ने तीन नक्सल स्मारक सहित नक्सल कैंप को ध्वस्त किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमावर्ती क्षेत्र ग्राम रोतड़ पिंडकापाल में भैरमगढ़ और इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नंबर 16 के कमांडर डीवीसीएम मल्लेश अपने साथियों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने एकत्र हुआ है। इस सूचना पर डीआरजी बस्तर फाइटर्स और सीआरपीएफ़ 230 यंग प्लाटून टीम को तत्काल रवाना किया गया था। फोर्स को आता देख नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर बीजीएल और स्वचालित हथियार व भरमार जैसे हथियारों से फायरिंग की, सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे नक्सली भाग खड़ा हुए। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। वापसी के दौरान दंतेवाड़ा की पुलिस टीम ने 03 नक्सल स्मारक सहित नक्सली कैंप को ध्वस्त किया है। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रास्तों में स्पाइक और आईईडी लगाए थे, जिसे फोर्स ने बरामद कर निष्क्रय कर दिया है।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

