खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब निर्माण एवं भंडारण पर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त आबकारी प्रवीण वर्मा ने बताया कि कुल प्रकरण 03 में 530 बल्क लीटर महुआ मदिरा (कीमती 79,500 रू) एवं 3400 किग्रा (कीमती 1,70,000 रू) महुआ लहान नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि ग्राम राहौद एवं बुंदेला सबरिया डेरा में नहर किनारे 08 नग चढ़ी भट्ठियों से 530 बल्क लीटर एवं 3400 किग्रा महुआ लहान (नष्ट) मदिरा बरामद किया गया। उक्त मदिरा बरामद किये जाने पर आब.अधि. की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मनोज राठौर, आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिदार, आरक्षक अनवर मेमन, विमल सनाढ्î, छेदीलाल लहरे, आरक्षक देवदत्त जयसवाल,गीता कमल शामिल रहे।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

