खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान खपाने वाले कोचियों व बिचैलियों, अवैध धान के परिवहन और राइस मिलों में निर्धारित मात्रा से अधिक धान की जब्ती कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लोरमी अनुविभाग राजस्व अंतर्गत गठित संयुक्त दल द्वारा विजय राइस मिल, जय बजरंग राइस मिल, जय अम्बे राइस और प्रदीप राइस मिल का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान राइस मिलों में निर्धारित मात्रा से अधिक धान पाए जाने पर जब्त करके मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
तहसीलदार लोरमी ने बताया कि विजय राइस में 42 क्विंटल, प्रदीप राइस मिल में 34 क्विंटल, जय बजरंग राइस मिल में 38 क्विंटल और जय अम्बे राइस मिल में 80 क्विंटल सहित कुल 194 क्विंटल धान जब्ती की कार्यवाही की गई। इसी तरह ग्राम डोंगरिया में लेखराम जायसवाल पिता भरत जयसवाल द्वारा 40 क्विटल धान अवैध परिवहन करते पाए जाने पर संयुक्त दल द्वारा जब्ती की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान राजस्व और मंडी विभाग के अमला मौजूद रहें।
Trending
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
- CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
- कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
- 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
- कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
- बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा

