खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का गहन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बुर्कलंका इलाके में कोंटा व किस्टाराम एरिया कमेटी के कई बड़े नक्सलियों की मौजूदगी है। सूचना पर डीआरजी व कोबरा 207 बीएन के जवान बुर्कलंका इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान जवानों को अपनी ओर आते हुए देखकर नक्सली कैंप छोडक़र भाग खड़े हुए, मौके पर जवानों को नक्सलियों द्वारा बनाए गए कैंप मिले। जवानों ने नक्सलियों के कैंप से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद किया है। जवानों ने कैंप से मिले सामान को नष्ट कर दिया और इसके बाद कैंप को भी ध्वस्त कर दिया है।
एसपी किरणचव्हाण ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कैंप ध्वस्त करने के बाद आज रविवार को सभी जवान सुरक्षित कैंप वापस पंहुच गये हैं।

