खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के ग्राम मेटापाल में विगत दिवस 18 जनवरी को अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जयंत नाहटा के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। यहां ग्राम मेटापाल में एक व्यापारी सुखदेव सिन्हा पिता कमलू राम निवासी मेटापाल के द्वारा धान खरीदी किया जा रहा था।
उक्त खरीददार के पास जो दस्तावेज है उसमें धान खरीदी की मात्रा का उल्लेख नही है। और उक्त खरीददार द्वारा 39 बोरी में 15.60 क्विंटल धान खरीदा गया था। इस क्रम में उक्त धान को जब्त कर धान उपार्जन केन्द्र मेटापाल भिजवाया गया, साथ ही मंडी गीदम को अग्रिम कार्यवाही हेतु समप्रेषित किया गया है।

