खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी एवं उठाव कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक जिले में 46 लाख 51 हजार 306 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। वहीं 27 लाख 49 हजार 694 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के उपार्जन केन्द्रों में 33 लाख 83 हजार 42 क्विंटल मोटा धान, 07 हजार 362 क्विंटल पतला धान और 12 लाख 60 हजार 902 क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। उपार्जन केन्द्रों से कुल 32 लाख 93 हजार 475 क्विंटल धान के उठाव हेतु डी. ओ. जारी किया जा चुका है। कलेक्टर राहुल देव ने बेमौसम बारिश से बचाव हेतु सभी उपार्जन केन्द्रों में धान को केप कव्हर से ढककर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए है। साथ ही पानी के निकासी हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि बेमौसम बारिश से धान खराब नहीं होना चाहिए। सभी नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर स्टॉक का भौतिक सत्यापन करें।
जिला पंचायत सीईओ ने धान उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने आज उपार्जन केन्द्र कोदवाबानी और नवागांव घुटेरा का औचक निरीक्षण धान खरीदी एवं उठाव की वस्तुस्थिति और रकबा समर्पण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में स्टाक का भौतिक सत्यापन किया और किसानों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी पंजीकृत किसान धान विक्रय से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अवैध रूप से धान खपाने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने और भौतिक सत्यापन की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Trending
- सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
- सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
- छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
- डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
- मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

