खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत डीआरजी, बस्तर फाईटर के द्वारा किये जा रहे संयुक्त प्रयासों से भैरमगढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत बेचापाल आरपीसी मिलिशिया सेक्शन ए का कमांडर शमील तेलम ऊर्फ मिथुन ऊर्फ डेंगा पिता लख्खू तेलम निवासी गंडोकलपारा, बेचापाल थाना मिरतुर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने पर इन्हें उत्साहवर्धन हेतु शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत पच्चीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित शमील तेलम ऊर्फ मिथुन, वर्ष 2017 में मिरतुर बाल सदस्य के रूप में संगठन में भर्ती हुआ, गांव में नक्सलियों के आने पर चांवल सब्जी एकत्रित करना, वर्ष 2017 से 2018 तक बाल संगम सदस्य पर कार्यरत, वर्ष 2019 में बाल संगम सदस्य से मिरतुर एलओएस अन्तर्गत पीएलजीए सदस्य के पद की जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2021 में ग्राम तालनार में ग्रामीण की हत्या की वारदात में शामिल था। वर्ष 2023 में गोपनीय सैनिक लालू ओयाम की हत्या की वारदात में शामिल था। वर्ष 2023 में बेचापाल एवं हुर्रेपाल के बीच जंगल में पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के नीयत से आई.ई.डी. ब्लास्ट करने की वारदात में शामिल था।

