Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

    June 24, 2026

    अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
    • छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला
    • अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
    • अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
    • महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया बड़ा फैसला
    • सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज
    • उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक, टाइगर रिजर्व के सुनहरे भविष्य की जगी उम्मीद
    • बस्तर पुलिस की बड़ी कामयाबी: सूने मकान से 10 लाख की चोरी का पर्दाफाश, सोनार सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कलेक्टर ने किया आयुष्मान कार्ड शिविर, पीडीएस, धान खरीदी केन्द्र, स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
    बिलासपुर

    कलेक्टर ने किया आयुष्मान कार्ड शिविर, पीडीएस, धान खरीदी केन्द्र, स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

    adminBy adminJanuary 10, 2024No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    शासकीय उचित मूल्य की दुकान में चावल, शक्कर की कराई तौल, स्टॉक पंजी नियमित संधारण करने के दिए निर्देश

    खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बुधवार को अवरीद एवं सलखन के आयुष्मान कार्ड शिविर, सेमरा में धान खरीदी केन्द्र, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत अवरीद में आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप पहुचकर चल रही प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही सहोद्रा बाई धीवर, सुभद्रा यादव को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने इस दौरान उपस्थित हितग्राहियों से कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से बेहतर ईलाज की सुविधा आप सभी को मिलेगी। उन्होंने शिविर के माध्यम से सभी का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश संबंधित को दिए। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन का वितरण भी किया। इसके इलावा उन्होंने सलखन में आयुष्मान कार्ड शिविर का अवलोकन करते हुए बनाये जा रहे कार्ड की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान गांव के सभी परिवारों का आयुष्मान कार्ड समय सीमा के भीतर बनाये जाने और मुनादी कराये जाने के निर्देश दिए।

    विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत अवरीद स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उचित मूल्य दुकानों में मूलभूत व्यवस्था वितरण पंजी, स्टॉक पंजी एवं अन्य पंजियों का संधारण, दुकान में खाद्यान्न सामग्री चावल, नमक, शक्कर आदि की उपलब्धता, दुकान में संलग्न राशनकार्ड एवं ऑनलाइन वितरण सूची, हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन एवं इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन के माध्यम से खाद्यान्न वितरण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने शक्कर एवं चावल के स्टॉक की तौल कराई और स्टॉक पंजी से मिलान कराया। कलेक्टर ने जांच के दौरान दुकान संचालक को नियमित समय में दुकान खोलने, खाद्यान्न के मूल्यों का प्रदर्शन, प्रत्येक माह वितरण सूची का प्रदर्शन, शासन के निर्देशानुसार खाद्यान्न का वितरण किये जाने एवं प्रत्येक माह कोई भी हितग्राही राशन से वंचित न हो इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने राशन कार्डधारियों से चर्चा भी की।

    कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सेमरा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोसायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नोडल अधिकारी को लघु व सीमांत कृषकों के धान प्राथमिकता से खरीदने का निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर धान के नमी की जांच कराई और उपार्जन केन्द्र में संधारित की जा रही पंजी एवं ऑनलाईन रिपोर्ट का अवलोकन भी किया। इस दौरान एसडीएम जांजगीर ज्ञानेद्र सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत सीईओ अनील कुमार, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    कलेक्टर बने टीचर, विद्यार्थियों को पढ़ाया प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन का पाठ –
    बुधवार को कलेक्टर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेमरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि बेहतर मेहनत करने से परिणाम बेहतर प्राप्त होता है और लक्ष्य की भी प्राप्ति होती है। उन्होंने इस दौरान कक्षा 12वीं बायोलॉजी, आर्ट सहित 10 वीं के विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए उनके लक्ष्य को लेकर मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर ने टीचर बनकर विद्यार्थियों को बोर्ड पर प्रकाश के परार्वतन व अपवर्तन के बारे में विस्तार से पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने बच्चो से सवाल भी किये और बच्चों ने उन सवालों के उत्तर भी दिए।

    सभी को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं- कलेक्टर –
    कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं, औषधि वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष, दंत जांच कक्ष, नेत्र जांच कक्ष, हमर लैब, महिला एवं पुरूष वार्ड आदि का निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जन औषधि मेडिकल स्टोर एवं स्टोर रूम में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों को रखने के निर्देश बीएमओ को दिए। उन्होंने पोषण पुनर्वास केन्द्र में पहुंचकर बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उपस्थित डॉक्टर से प्रतिदिन दी जा रही दवाइयों एवं डाईट की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से भी विस्तार से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश भी दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर, किसान तिहारू राम साहू बने मिसाल

    June 23, 2026

    कुष्ठ मुक्त बिलासपुर की ओर बढ़ते कदम: सघन खोज अभियान में 38 हजार से अधिक लोगों की जांच, 9 संदेहास्पद मिले

    June 23, 2026

    नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी: किसानों की नई पसंद नैनो उर्वरक

    June 23, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,363

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

    By Khabar WorldJune 24, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका द्वारा “सोसायटी फॉर एम्पावरमेंट” द्वारा प्रकाशित पत्रिका “प्रारंभ” का…

    छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

    June 24, 2026

    अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई

    June 24, 2026

    अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त

    June 24, 2026

    महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिया बड़ा फैसला

    June 24, 2026

    सरकार बनी किसानों की ताकत, जशपुर में रियायती दरों पर मिल रहे खाद-बीज

    June 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.