Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार

    June 24, 2026

    CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी

    June 24, 2026

    नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार
    • CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी
    • नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
    • जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’
    • कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह
    • 30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
    • कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना: प्रेमी जोड़े ने एक ही दुपट्टे के फंदे से लटककर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    • बिलासपुर में गरजे भूपेश बघेल: कहा- “कका अभी जिंदा हे, तेवर रहेगा बरकरार”; कानून-व्यवस्था और कृषि संकट पर भाजपा को घेरा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » कार्यकर्ता पार्टी की नीव ऐतिहासिक जीत में अभिनंदन के पात्र प्रदेश हर कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    रायपुर

    कार्यकर्ता पार्टी की नीव ऐतिहासिक जीत में अभिनंदन के पात्र प्रदेश हर कार्यकर्ता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    adminBy adminJanuary 10, 2024No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा रायपुर संभाग कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह संपन्न मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे उपस्थित

    मोदी की गारंटी पूरा करना हमारी जिम्मेदारी पूरे होंगे सभी वादे: विष्णुदेव साय

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की भावना से काम किया तब जाकर यह ऐतिहासिक विजयश्री हमको हासिल हुई , तो इसके लिए हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ता अभिनंदन के पात्र हैं। अब हमारे सामने जनाकांक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की चुनौती है। इतनी बड़ी जीत यहां की जनता ने दिलाई है। श्री साय बुधवार को राजधानी के इनडोर स्टेडियम में आयोजित भाजपा के रायपुर संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह अभिनंदन समारोह वास्तव में हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता का वंदन है। आज हम सब लोग अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करने के लिए यहां पर आए हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने 2023 के विधानसभा चुनाव में तन-मन-धन से परिश्रम की पराकाष्ठा करते हुए पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाई है। श्री साय ने इस मौके पर सबसे पहले मंचस्थ उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पदाधिकारियों से आग्रह करके अपनी-अपनी जगह पर उठकर कार्यकर्ताओं को नमन कर अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि भाजपा पर, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रदेश ने बहुत बड़ा विश्वास व्यक्त किया है। भाजपा के संकल्प पत्र ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास व्यक्त करने के लिए प्रदेश की जनता, मतदाताओं को भी श्री साय ने बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित सभी राष्ट्रीय नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने चुनाव के अभियान के दौरान यहां आकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया श्री साय ने ओमप्रकाश माथुर , शिवप्रकाश, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को भी आभार ज्ञापित किया जिन्होंने संगठनात्मक ढांचे को भरसक मजबूती प्रदान की ।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत मोदी की गारंटी में विश्वास की है। मुख्यमंत्री के नाते आप सभी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहूंगा कि मोदी की गारंटी मतलब गारंटी पूरा होने की गारंटी है। निश्चित रूप से आने वाले 5 साल में जो भी वादा हमारी पार्टी ने छत्तीसगढ़ की जनता से किया है, वह एक-एक वादा पूरा करके रहेंगे। श्री साय ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा है। हमारे मोदी की गारंटी में एक योजना यह भी है कि सरकारी पैसे से छत्तीसगढ़ के लोगों को भगवान राम का दर्शन कराया जाएगा। इस पर भी अमल होगा। 22 तारीख को प्राण प्रतिष्ठा पर हम सभी को उत्सव की तरह मानाना है, रात में अपने घरों में दीपक प्रज्जवलित करना है, मंदिरों में पूजा-पाठ करना है जैसे सभी पुण्य कर्म हम सभी को करने है ।

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि एक बात पूरा देश मानता है कि छत्तीसगढ़ में जो आवाज उठती है , वह बस्तर से सरगुजा तक को प्रभावित करती है। प्रदेश में भाजपा की इस ऐतिहासिक विजय के बाद सभी ने यह निश्चय किया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जी-तोड़ मेहनत की पराकाष्ठा करते हुए जिस तरीके से भाजपा की जीत सुनिश्चित की, उनका अभिनंदन किया जाए। बूथ समिति के कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन, सिद्धांत, कार्य योजना चुनाव से संबंधित हर विषय जनता तक ले जाने का काम किया। पन्ना प्रमुख और बूथ कमेटियों ने हमारी 11 ऐसी विशेष योजनाओं को लेकर काम करके बहुत महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है सिंहदेव ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी समाज , सभी वर्ग, सभी क्षेत्र के निवासियों ने भाजपा पर विश्वास किया , प्रधानमंत्री श्री मोदी की कल्याणकारी योजना पर विश्वास और सभी की मेहनत से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी। ‘मोदी की गारंटी’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ इस सूत्र वाक्य को लेकर भाजपा की सरकार काम करेगी। जनता के बीच जाकर चुनाव प्रचार के दरम्यान हम लोगों ने जो वादे कार्यकर्ताओ द्वारा जनता से किए गए उनको इन 5 वर्षों में भाजपा सरकार पूरा करेगी , हमने कहा है जनता से कि डबल इंजन की सरकार बनाइए जिस तरीके से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की मोदी जी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी तो निश्चित रूप से सारी योजनाएं और पार्टी के राज्य की सरकार हमारे सांसद हमारे विधायक हमारे मंत्रीगण हमारे कार्यकर्ता लोग जितने भी हैं हम सब के रूप में और उसको नीचे तक पहुँचाने का काम करेंगे। श्री देव ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि आने वाले तीन महीनों में मोदी जी का चुनाव है। देश में श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार पुन: स्थापित हो, जनता में मोदी जी और भाजपा की केंद्र की सरकार पर है। जनवरी से दिसंबर तक पूरे विश्व में भाजपा ही एकमात्र राजनीतिक दल है जो अपने वर्ष पर चलने कार्यक्रमों को लेकर जनता के बीच जाती है। इस लिहाज से विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए गठित समितियों और उनके नियुक्त प्रभारियों की उल्लेख करते हुए श्री देव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता तय कार्यक्रमों को समय पर पूरा करने के लिए अभी से जुट जाएँ। भाजपा का धर्म है, हमारे कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि सरकार की योजनाओं के माध्यम से जनता के बीच जाकर जनता को योजना का लाभ दिलवाएँ। इस काम में सभी ग्राम पंचायत में प्रत्येक गांव में हमारे कार्यकर्ता जनता और सरकार के मध्य सेतु का काम करें।

    कार्यकर्ता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के पराक्रम का यशोगान करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। श्री शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के पराक्रम से जीत हासिल हुई है। सारे पुराने मापदंडों को तोड़ते हुए भाजपा की सरकार बनी है। कहा जाता था कि कोई थर्ड फ्रंट होता है, कहीं वोट कटिंग होती है तो भाजपा की सरकार बनती है, लेकन इन सारे मिथकों को झूठा साबित करके कार्यकर्ताओं ने पिछला चुनाव लड़ा और प्रचंड बहुमत से जीतकर भाजपा की सरकार बनाई है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और परिश्रम से काम करते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि पिछला चुनाव तो छत्तीसगढ़ प्रदेश का चुनाव था, आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनाव है, इसलिए अबकी बार कोई कसर बाकी नहीं रहनी चाहिए और प्रदेश की सभी 11 सीट 11 जीतने का संकल्प हम सब लें। श्री शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में सरकार को समझते हुए कार्यकर्ताओं पर बड़ी जिम्मेदारी है , इसलिए अब मोदी-सरकार के लिए प्रदेश से 11 संसद भेजना है।

    रायपुर के सांसद सुनील सोनी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है। देश के अंदर में हमारी अगर कोई पहचान है तो वह पार्टी कार्यकर्ताओं के आधार पर चलने और संगठन के आधार पर काम करने वाली पार्टी के रूप में पहचान है। श्री सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे, यही हम सबका सपना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने एक संकल्प लिया है कि 2047 तक के इस देश को विकसित भारत बनाएंगे, हम विश्वगुरु बनाएंगे। आज हमको गर्व है कि भाजपा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जैसे नेता है जिन्होंने विश्व में भारत का नाम ऊँचा किया है। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 5 साल बाद प्रदेश के अच्छे दिन आए हैं और ये अच्छे दिन लाने वाले आप सब भाजपा के कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के दम पर, परिश्रम से, तपस्या से ये अच्छे दिन आए हैं। इस अभिनंदन से चुप नहीं बैठना है। अब तो हमारे घर में प्रभु श्री राम आ रहे हैं तीर-धनुष लेकर अन्यायों का नाश करने के लिए, अत्याचारियों और आतंकियों का नाश करने के लिए आ रहे हैं। प्रभु राम से प्रेरणा लेकर इस देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। नए भारत का निर्माण करना है। मोदी की गारंटी को घर-घर तक पहुँचाना है और लोगों को बताना है कि यह लबरा सरकार नहीं, मोदी की गारंटी की सरकार है और यह हर गारंटी को पूरा करेगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर जनता में अति उत्साह है। 5 साल के लिए सरकार बनी है, चिंता मत कीजिए और मोदी की गारंटी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरा करेगी।

    आज के कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करकमलों से विधानसभा वार उस विधानसभा के उत्कृष्ठ बूथ का सम्मान बूथ अध्यक्ष – किशोर सोनी , हार्दिक पटेल , रोशन यादव, किरन पटेल, नरेन्द्र, गणेश शर्मा, जन्नू लोधी, विष्णु श्रीवर, अभिजीत अवस्थी, संकेत बड़रिया, भूपेंद्र चंद्राकर, साधूराम साहू, जे टैम पटेल को उत्कृष्ठ बूथ का मोमेंटो देकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया गया।

    कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद सुनील सोनी, चुन्नी लाल साहू पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विधायक गण मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संपत अग्रवाल, इंद्र कुमार साहू, रोहित साहू, गुरु खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, योगेश्वर सिन्हा, संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, संजय श्रीवास्तव शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, सरला कोसरिया, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, जगदीशरामू रोहरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन, रंजना साहू, अल्का चंद्राकर, धनीराम धीवर, श्रवण मरकाम, गोवर्धन मांझी, जगन्नाथ पाणीग्रही, जिला भाजपा अध्यक्ष गण जयंती पटेल, शशी पवार, सनम जांगडे, रूपकुमारी चौधरी, राजेश साहू, खूबचंद पारख, नीलू शर्मा, मोतीलाल चंद्रवंशी, श्रीमती संध्या परगनिया, डेनिश चंद्राकर, छगन लाल मूंदड़ा, सुभाष तिवारी सहित प्रदेश भाजपा के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    admin
    • Website

    Related Posts

    CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ के वनांचल युवाओं को मिलेगा रोज़गार का ‘कल्याण’ कवच: मुख्य सचिव की बैठक में बड़ा फैसला

    June 24, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,158

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,363

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,321

    दंतेवाड़ा के दो पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार, विभागीय लिपिक फरार

    August 25, 20251,247
    Don't Miss
    बस्तर

    बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार

    By Khabar WorldJune 24, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशों के तहत जगदलपुर के ऐतिहासिक महारानी…

    CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी

    June 24, 2026

    नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार

    June 24, 2026

    जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार- महारानी अस्पताल के कायाकल्प के लिए 7 करोड़ रूपए से अधिक का प्रस्ताव तैयार

    June 24, 2026

    CGBSE 10वीं-12वीं पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम 2026 जारी

    June 24, 2026

    नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार

    June 24, 2026

    जल जीवन मिशन: बीजापुर के भटपल्ली में मिटा पेयजल का संकट, 34 परिवारों के घर पहुंचा ‘हर घर जल’

    June 24, 2026

    कोंडागांव प्रशासन की तत्परता से ग्राम उलेरा में रुकवाया गया बाल विवाह

    June 24, 2026

    30.67 लाख के नारायणपुर पीएनबी बैंक धोखाधड़ी मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

    June 24, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.