खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। प्रार्थिया वर्षा नायडू पिता स्व. आरजी. नायडू साकिन ट्रांजिस्ट हास्टल सुकमा द्वारा सी- टी मार्ट में घरेलु उपयोगी का सामान क्रमश: किंग्स तेल 16 लीटर का चार पेटी, मुंगदाल 30 किग्रा. का दो बोरी, कपड़ा धोने का साबुन 100 नग, दलिया 25 किग्रा. का 01 बोरी, मसूर दाल 30 किग्रा. का 01 बोरी, अरहर दाल 30 किग्रा. का 02 बोरी कुल जुमला किमती तीस हजार बीस रूपये को आरोपियों के द्वारा चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट कराने पर थाना सुकमा में अपराध क्रमांक 02/2024 धारा 379 भा.द.वि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर एक विशेष टीम गठित कर प्रकरण की आरोपियों की पता- साजी किया गया।
पता-साजी के दौरान आरोपी रवि राज उर्फ झटिया पिता गरूड महानंद साकिन गॉधीनगर सुकमा को उनके सकुनत से गिरफ्तार गया बाद। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी रवि राज के द्वारा अपने और सहयोगी होना बताने से
आरोपीगण बिसुलाल राजपूत पिता स्व. सदन साकिन लाईन पारा सुकमा, बुधरा बारसे पिता स्व. मूडा साकिन गॉधीनगर सुकमा, राजेश पटले पिता कृपाराम पटले साकिन पटनमपारा सुकमा को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
साथ ही चोरी की गई संपत्ति को बरामद किया गया है। उक्त चारों आरोपियो के विरूद्ध कार्यवाही उपरांत आज बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

