खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। नगर निगम के डपिंग यार्ड के भ्रष्टाचार मामले में निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने जांच के आदेश जारी कर दिया है। डपिंग यार्ड भ्रष्टाचार मामले को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया था, और दोषी ठेकेदार और निगम कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की मांग की थी। दरसल निगम ने शहर निकलने वाले कचरे को डंपिंग यार्ड मे इक_ा कर रिसाइक्लिंग करने के लिए सवा दो करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था जिसे बाहर के किसी कंपनी ने रीसाइक्लिंग का काम लिया था। लेकिन काम पूरा नही कर उस कचरे में मिट्टी डालकर प्लांटेशन किया जा रहा था। डपिंग यार्ड में कचरे को बिना रिसाइकिल किये शहर से लाये गए कचरे में मिट्टी डालकर प्लांटेशन करने के मामला उजागर होने के बाद निगम आयुक्त ने इसे गंभीरता लेते हुए अब तक किये गए काम की जांच शुरू कर दी है। साथ ही काम पूरा होने तक ठेकेदार का भुगतान को रोक दिया गया है। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने बताया कि इस काम को लेकर पिछले आयुक्त ने एक चेक का भुगतान कर दिया था, लेकिन अब डपिंग यार्ड की जांच की जायेगी। उन्होने कहा कि निगम की योजना थी कि शहर से आने वाले कचरे को साफ कर उससे खाद बनाकर व अन्य समानों का उपयोग किया जाना था, जिसके लिए योजना बनाकर इसका टेंडर किया गया है, लेकिन ठेकेदार द्वारा अब तक काम पूरा नहीं किया है। अब नगर निगम द्वारा काम को गति देकर डपिंग यार्ड को सुंदर और साफ बनाया जाएगा साथ ही अब तक किए गए काम में जिनकी भी लापरवाही है, उन कर्मचारियों के खिलाफ भी
कार्यवाही की जायेगी।
Trending
- देर रात अज्ञात कार का कहर: दो पत्रकार गंभीर घायल
- सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल: जांजगीर के प्रकाश इंडस्ट्रीज में 8 फीट की ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप

