3 माह से राजधानी के हॉस्पिटल में थे भर्ती
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 89 वर्षीय पिता नंद कुमार बघेल का आज 8 जनवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 6 बजे निधन हो गया।
आपको बता दे नंद कुमार बघेल पिछले 3 माह से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी हॉस्पिटल में भर्ती थे। श्रीबालाजी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया कि नंद कुमार बघेल लंबे समय से अस्वस्थ थे, उन्हें ब्रेन और स्पाइन से संबंधित पुरानी बीमारी थी । उन्होंने आज आखिरी सांसें ली।

