खबर वर्ल्ड न्यूज-दंतेवाड़ा। जिले के बचेली नगर में अयोध्या धाम से आए अक्षत कलश के अक्षत व पत्रक लेकर बस्ती प्रमुखों के नेतृत्व में रामभक्त घर-घर पहुंचकर लोगों को श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला विराजमान होने के इस उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। विदित हो कि अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में श्रीरामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, इसे लेकर 15 जनवरी तक रामभक्तों की टोली भक्तों को आमंत्रित करेगी।
रामभक्तों को आमंत्रण देने बचेली नगर को चार खंडों में बांटा गया है, जिसमें 04 बस्ती प्रमुख बनाए गए हैं। इन बस्ती प्रमुखों के नेतृत्व में रामभक्त घर- घर पहुंच रहे हैं।

