खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद से जगदलपुर नगर निगम में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर निगम महापौर सफीरा साहू पर लिगेसी वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोपों लगा रही है, तथा पहले भी भाजपा के पार्षद महापौर पर विकास कार्यों में पक्षपात करने का आरोप लगाते रहे हंै। वहीं दूसरी तरफ अब महापौर सफीरा साहू ने भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के पार्षदों के पास कोई मुद्दा नहीं रहा इसके चलते विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए सिर्फ आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। डंप यार्ड में भ्रष्टाचार करने के आरोप पर उन्होंने कहा की अगर भाजपा में हिम्मत है तो आरोपों को साबित कर के दिखाएं।
उल्लेखनिय है कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव से पूर्व महापौर सफीरा साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाई थी, अविश्वास प्रस्ताव के दिन कांग्रेस के पार्षद रायपुर चले गए थे। जिसके बाद भाजपा का अविश्वास प्रस्ताव खारिज कर दिया गया था। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भाजपा अब उत्साहित है, यहीं कारण है कि महापौर सफीरा साहू पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाने के साथ ही नगर निगम अध्यक्षा कविता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए कलेक्टर को
ज्ञापन दिया गया है।

