खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिला कलेक्टोरेट में 09 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन एवं साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त कलेक्टर मेनका प्रधान ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को प्रातः 10.30 बजे समय-सीमा की बैठक एवं दोपहर 12 बजे कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों और कार्यालय प्रमुखों को समय-सीमा की बैठक एवं जनदर्शन कार्यक्रम में आवश्यक जानकारी के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

