खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने प्रार्थीया सपना अवस्थी निवासी वृन्दावन कॉलोनी की रिपोर्ट पर घर का लाकर तोडक़र तिजोरी में रखे सोने चांदी के जेवरात एक नग सोने का चैन, एक नग सोने का मंगलसूत्र, चार नग सोने की अंगूठी, नौ नग बच्चे का सोने का लॉकेट, दो जोड़ी चांदी का पायल कुल कीमती करीबन एक लाख दस हजार रूपये को चोरी मामले पर अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
विवेचनाके दौरान चोरी के आरोपी कु. साक्षी अवस्थी पिता स्व. संजय अवस्थी निवासी बलीराम कश्यप वार्ड एवं अभिषेक राव उर्फ अविनाश पिता स्व. आदिनारायण राव निवासी वृन्दावन कॉलोनी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई सोने-चांदी के जेवरात जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में चोरी का अपराध घटित करना कबूल करने से थाना
बोधघाट में कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायिक रिमांड में न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

