खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले की थाना कोतवाली पुलिस ने रूपये दोगुना करने का झांसा देकर तीन करोड़ तीन लाख रूपये से अधिक गबन के मामले में फरार तीन आरोपियों जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव और उत्तम यादव को गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा लगभग 70 लोगों को एक वर्ष में पैसा डबल करने के नाम पर करोड़ो की उगाही कर पैसा वापस नहीं लौटाने पर प्रर्थियों ने मामला दर्ज कराया था।
गिरफ्तार आरोपी जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव और उत्तम यादव से पूछताछ में बताया कि वर्ष 2021 में सभी लोगों से स्वंय को अभिकर्ता बताकर डेली, मासिक कलेक्शन कर वार्षिक भुगतान में रकम दुगना कर वापस देने की बात बोलकर राशि 3,03,12,808 रूपये को लेकर वापस नहीं कर पाना स्वीकार किया है। थाना कोतवाली में कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को गबन के तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी वेकेंटेश्वर राव निवासी महारानी वार्ड जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि सात अगस्त 2021 को जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू पिता स्व. मयाराम यादव एवं उसकी पत्नि अरूणा यादव व भाई उत्तम यादव निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी लालबाग के द्वारा शहर के विभिन्न शासकीय एवं गैर शासकीय, व्यापारियों से रूपयों के डेली कलेक्शन, मासिक कलेक्शन कर वार्षिक भुगतान में दुगुना रकम देना बताकर 70 लोगों से कुल 3,03,12,808 रूपये सभी से जमा करवाये और अभी तक रूपये वापस नहीं किया गया है। जमा पैसे को किसी को नही देकर अभिकर्ता जोगेन्द्र यादव उर्फ जूगनू, अरूणा यादव व उत्तम यादव के द्वारा राशि गबन कर सभी लोगों के साथ धोखाधाड़ी किया गया है।
प्रार्थी के रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धारा 409, 420, 34 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लेते हुए आज मामले के सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

