खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत प्रार्थी इंदर जाल पिता स्व. डमरूधर जाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि पड़ोसी शम्भुनाथ यादव अपने पत्नी के साथ विवाद कर रहे थे, प्रार्थी अपनी पत्नी व प्रार्थी के भाई प्रदीप के साथ जाकर शम्भुनाथ यादव को समझाने लगे जिससे नाराज शम्भुनाथ यादव ने प्रार्थी के भाई प्रदीप जाल के दाहिने छाती पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे छाती में गहरा चोट आने से खून बह रहा था।
जिसे प्रार्थी तत्काल थाना लेकर आया प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और तत्काल आरोपी शम्भुनाथ यादव पिता लखमु राम यादव निवासी कोडेनार तालाबपारा किरन्दुल को गिरफ्तार कर आज बुधवार को कार्यवाही उपरांत न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

