खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l श्री राम राज्य युवा यात्रा 15 दिसंबर को श्रीलंका के अशोक वाटिका से आरंभ होकर 19 जनवरी को अयोध्या पहुंच रही है। यह यात्रा श्रीलंका के अशोक वाटिका से अयोध्या तक लगभग 10,000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी 44 दिन में पूरी करेगी। यात्रा उस मार्ग से अयोध्या आ रही है जिस मार्ग से चलकर भगवान श्री राम लक्ष्मण और सीता वनवास गए थे।
यह हमारा सौभाग्य है कि यह यात्रा हमारे ग्राम मूरा भी आएगी। इस यात्रा में मर्यादापुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की चरण पादुका रहेगी जिसे पूज्य पं लखनलाल मिश्र सेवा परिसर, ग्राम मुरा में प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक के लिए आम लोगों के पूजन एवं दर्शन हेतु रखा जाएगा।

