खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के अंतागढ़ थाना में प्रार्थी सुर्यश नेताम पिता स्व. जोहरू राम नेताम जाति गोंड़ साकिन नयापारा ने लिखित आवेदन में राहुल यादव व टिकेश्वर यादव पिता-पुत्र के द्वारा जातिगत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से सिर पर मारकर चोट पहुंचाया है, कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों का पतातलाश के दौरान आरोपी राहुल यादव और टिकेश्वर यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर आरोपियों का मेमोरण्डम कथन लिया गया मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त लोहे के बंडा
आरोपी टिकेश्वर यादव के कब्जे से बरामद कर जप्त किया गया है।गिरफ्तार दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना अंतागढ़ में कार्यवाही उपरांत आज बुधवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विवेचना दौरान गवाहों का कथन लिया गया, जिसमें आरोपी राहुल यादव व टिकेश्वर यादव के द्वारा सुर्यश नेताम को जातिगत गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे का बंड़ा लहराकर लोहे के बंडा से सुर्यश नेताम के सिर पर वार किये जिससे सुर्यश नेताम के सिर पर चोट लगा है। घटना दिनांक से आरोपी
सकुनत से फरार थे। गवाहों के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 3 (2) (1) क एससी/एसटी एक्ट, 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई है। उक्त दोनो आरोपियों को पुलिस ने उनके सकूनत से गिरफ्तार किया है।

