खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान पूना नर्कोम अभियान-नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय 02 लाख की ईनामी महिला नक्सली पोडिय़ाम कोसी उर्फ पारो पिता स्व. पोडिय़ाम भीमा (उत्तर बस्तर डिवीजन अन्तर्गत नक्सलियों के पूर्व प्लाटून नंम्बर 17 की पार्टी सदस्या) साकिन कसालपाड़ थाना चिंतागुफा ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में आज मंगलवार को संजय सिंह उप पुलिस अधीक्षक, डीआरजी सुकमा एवं निरीक्षक अरविन्द पटेल 206 वाहिनी कोबरा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन की छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत सहायता प्रदान की जावेगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली पोडियाम कोसी का नक्सली संगठन में वर्ष 2011 से 2013 तक बाल संघम सदस्या। वर्ष 2014 से 2016 तक करीगुण्डम आरपीसी मिलिशिया सदस्या। वर्ष 2017 से अब तक प्लाटून नंबर 17 की सदस्या (उत्तर बस्तर डिवीजन अन्तर्गत किसकोड़ो एरिया कमेटी में सक्रिय रही है। वर्ष 2018 में ग्राम सुरेली के जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। वर्ष 2019 में कामता जंगल में पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी।

