खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। एसडीएम बेमेतरा सुरुचि सिंह ने आज शहर एवं शहर से लगे कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इन स्कूलों में नवीन प्राथमिक शाला नयापारा, कोबिया प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला, सिंघौरी प्राइमरी और मिडिल स्कूल और गुनरबोड माध्यमिक शाला शामिल थे। नवीन प्राथमिक शाला नयापारा में मध्याह्न भोजन के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सोमवार को बच्चों को दाल चावल, सब्जी और आचार मिलना था लेकिन किचन में केवल खिचड़ी बनी थी। किचन में बर्तन धोने के लिए कोई डिटर्जेंट नहीं था। इस दौरान प्रधान पाठक को ज़रूरी निर्देश दिए गए और बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी लिखित आदेश दिया गया। सिंघौरी विद्यालय में स्थिति संतोषजनक पाई गई। डिटर्जेंट एवं अचार भी पये गए, इसके अलावा एसडीएम ने रसोईघर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और बच्चों से पूछा कि मध्याह्न भोजन का आनंद लेते हैं या नही। गुनारबोड़ में देखा गया कि दाल पूरी तरह से नहीं पकी है। प्रधान पाठक को दाल की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया और यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि स्वयं सहायता समूह रसोई कर्मचारियों को फ़िल्टर्ड पानी उपलब्ध कराए ताकि वे पौष्टिक दाल बना सकें। एसडीएम मध्याह्न भोजन योजना सुचारु रूप से चल रही है यह सुनिश्चित करने के लिए पूरे अनुविभाग में इस तरह का औचक निरीक्षण करते रहेंगे।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार

